युवा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम
मैनपुरी, जून 19 -- भोगांव। नगर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी तेजसिंह वर्मा के 27 वर्षीय पुत्र सौरभ वर्मा की कन्नौज जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। सौरभ दवाइयों का व्यवसाय करते थे। वह बाइक से किसी काम से कन्नौज जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम जसोदा के निकट टोल टैक्स के पास पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवा व्यवसायी के इस आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, शिवम मिश्रा और सुनील राजपूत आदि ने शोक संतप्त परिवार के आवास पर पहुंचकर ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं。
म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.