बोकारो, मई 1 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो कोयलांचल के हृदय स्थल फुसरो बाजार के व्यवसायियों का संगठन युवा व्यवसाई संघ का कार्यकाल 12 मार्च 2026 में ही शेष हो गया है। नया चुनाव को लेकर व्यवसायियों को बेसब्री से इंतजार है। फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से संबद्ध युवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी समिति बनाने को लेकर संघ के संरक्षक मंडल की बैठक संघ के कार्यालय में की गई जिसमें युवा व्यवसाई संघ का पिछला लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसमें आय में कुल 190230 रुपये जबकि खर्च में 175684 रुपये तथा कुल बचत 14546 रुपये दिखाते हुए बचे हुए पैसे संरक्षक मंडली को सौंप दिया गया। संरक्षक मंडली ने बताया अब चुनाव होने तक अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष अपने सभी दायित्व से मुक्त कर दिए गए हैं। संघ के स्टाफ भी अब सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.