कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में पार्टी दफ्तर नवीन मार्केट में बैठक हुई। अनिल दीक्षित ने गहन मतदाता पुनरीक्षण में लगे कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों से कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर में 15 दिन की और मोहलत दी। 21 दिसंबर तक हर गली, बूथों के घर-घर जाकर 18 साल की जनवरी 2026 में 18 साल के होने वाले या फिर छूटे युवाओं को नया वोटर बनाओ। घर-घर जाने को दौरान घुसपैठी और फर्जी वोटों की सूची बना बीएलओ से संपर्क कर इनका नाम सूची से हटवाओ। कहा, पूरा ध्यान डार्क जोन बूथों पर केंद्रित कर न्यूमरेशन फॉर्म जमा कराने में लगना है। बहुमंजिला भवनों से भी न्यूमरेशन फॉर्म आशा अनुरूप नहीं जमा हुए हैं। इन पर फोकस कर इस बड़ी समय सीमा का लाभ लें। युवा वोटर खोजने को इलाके के महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों के...