कोडरमा, फरवरी 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। इस बार का नगर निकाय चुनाव इवीएम की जगह वैलेट पेपर में होने से वोटरों में थोड़ा असमंजस जरूर देखने को मिला। युवा वोटरों बहुत ज्यादा परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन बुजुर्ग वोटर को थोड़ी बहुत परेशानी हुई। वहीं पहली बार वैलेट पेपर में वोट देकर निकले युवा कुछ वोटरों से बातचीत की गई। इस दौरान युवा वोटरों ने कहा कि वैलेट पेपर इवीएम से थोड़ा जटिल प्रक्रिया है, मगर उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक इवीएम में वोटिंग की थी, मगर पहली बार बैलेट पेपर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि इवीएम से हीं मतदान होनी चाहिए, क्योंकि वैलेट पेपर की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, जिससे मतदाताओं को देर तक लाइन में वोट करने के लिए खड़ा रहना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.