महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के आसमान छपरा निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को सैंथवार मल्ल महासभा के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के नेतृत्व में मृतक के माता-पिता व ग्रामीणों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। महासभा ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने बताया कि संजय सिंह के पुत्र राहुल सिंह की 14 जुलाई को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नोवोटेल होटल हैनिमैन चौराहे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पदाधिकारियों के अनुसार राहुल ने महज 22 वर्ष की उम्र में बाल वैज...