युवा विज्ञानी व उद्योगपति के बीच विवाद और रुपयों के लेनदेन की जड़ें तलाश रही पुलिस
लखनऊ, जुलाई 16 -- गोमतीनगर के होटल नोवॉटेल में युवा वैज्ञानिक व ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत के मामले में विभूतिखंड पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में एक प्रदर्शनी के दौरान हुई थी। वहीं से उनके बीच-बातचीत शुरू हुई। पुलिस अब ड्रोनमैन राहुल सिंह और नोएडा के उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्र के बीच हुए विवाद और 62 लाख रुपये के लेनदेन की जड़ें खंगाल रही है। राहुल के भाई रोहित ने बुधवार को बस्ती के तिनपेड़िया निवासी व नोएडा के उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्रा, एक पूर्व प्रशासनिक अफसर समेत पांच को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मानसिक प्रताड़ना और धमकी का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। विभूतिखंड पुलिस ने बस्ती नगर थाने में उद्योगपति द्वारा राहुल के खिलाफ दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मुकदमे का ब्योरा, केस डायरी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.