अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी ने बुधवार को बिजली विभाग और नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर डीएम के नाम एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। रुद्रा पंडित ने बताया कि वार्ड नं. 18 न्यू गोपाल पुरी गली नं. बी 11 में बिजली के तार काफी साल से लटके पड़े हैं। साथ ही बुरी तरह कटे हुए हैं। इससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। कई बार स्थानीय नागरिकों को करंट ने पकड़ भी लिया है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। मुख्य अभियंता एवं जेई द्वारा लोगों से स्टीमेट के नाम पर अवैध रकम मांगी जाती है। पाइप लाइन के जेई को कई बार बताया कि वार्ड 50 और वार्ड 18 में काफी जगह पाइप लीकेज है। मगर, कोई सुनने को तैयार नहीं। पला रोड पर स्ट्रीक लाईटें खराब हैं। ज्ञापन देने के दौरान चेतावनी की कि जल्द भ्रष्टाचार और जनता के पैसों का व्यर्थ नहीं रुका...