अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारीयों ने दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुई घटना के विरोध में आक्रोश जुलूस हाथ में काली पट्टी बांधकर निकला। प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि दोषियों को फांसी दी जाए। महानगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि ये कृत्य सभी सनातनीयों को झक झोरने वाला है। जिला महामंत्री जीतेंद्र दुबे, त्रिवेंद्र शर्मा ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी परिवार के सभी पदाधिकारी इस घटना के बाद स्तब्ध हैं। इस अवसर पर आगरा मंडल अध्यक्ष अंकित चौधरी, आदित्य, लोकेश, ललित वर्मा, संतोष, विनोद, मनीष, सुनील यादव, पीनू ठाकुर, मोनू ठाकुर, रजनीश, गौरव, राहुल, रिंकू उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.