वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'साखी' के सम्पादक एवं आलोचक प्रो. सदानन्द शाही ने अपनी दिवंगत माता उर्मिला देवी उर्फ नन्दिनी शाही की स्मृति में युवा स्त्री रचनाकारों के लिए 'नंदिनी साहित्य सम्मान' आरंभ किया है। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को की। राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान कविता, कहानी और आलोचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही 45 वर्ष से कम आयु की लेखिकाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत सम्मानित रचनाकार को Rs.25,000 की राशि, मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। सम्मान राशि की व्यवस्था रुद्रकेशव शाही चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से होगी। निर्णय प्रक्रिया एवं निष्पादित दायित्व साखी फाउंडेशन निभाएगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: 'रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान' से पुरस्कृत होंगे उत्कर्ष अग्निहोत्री और कृष्ण बिहारी पाठक...