बलिया, मार्च 10 -- बलिया, संवाददाता। मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित राजेन्द्र प्रसाद सभागार में सोमवार को 'विकसित भारत जिला युवा संसद' का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से किया गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दयालानंद राय, प्रो. अशोक सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुश्प अर्पित कर तथा दीप जलाकर किया। मेरा युवा भारत के निदेशक कपिल देव ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान 'आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख' विषयक भाषण प्रतियोगिता में युवा संसद के प्रतिभागियों ने अपना विचार रखा। इस प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय, शिप्रा सिंह तृतीय, मोनिका गुप्ता चौथे व महक पांडे पांचवे स्...