युवा रोजगार प्रदान करने वाले बनें: डॉ. सुनील
हल्द्वानी, जून 5 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन एवं भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद की ओर से संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय बूट कैंप आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय स्थापित करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, जोखिम प्रबंधन एवं आत्मविश्वास विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदाता बन सकता है। समन्वयक प्रेम प्रकाश ने योजना की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, नोडल अधिकारी डॉ.तनुजा मेलकानी, डॉ.सविता भंडारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.