मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर। आरडीएस कॉलेज में मंगलवार को फ्रॉम कैंपस टू करियर अपॉर्चुनिटी बियोंड द गवर्नमेंट सेक्टर विषय पर कृष्णसभा भवन में कार्यशाला हुई। युवा रोजगार-कौशल विकास बिहार सरकार, यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट इनफॉरमेशन एंड गाइडेंस ब्यूरो एवं आइक्यूएसी आरडीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। कार्यशाला में विवि के छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में युवा रोजगार और कौशल विकास प्रमुख चुनौती है। आज युवाओं के बीच स्किल गैप और डिजिटल साक्षरता की कमी है। एकेडमिक डिग्री काफी नहीं है, कौशल होना जरूरी है।जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता विकास के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चलाई जा रही है। युवा रोजगार स्कीम बिहार सरकार के उपनिदेशक अश्वजीत पराशर ने कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.