गोरखपुर, जुलाई 6 -- गोरखपुर। ऑल इंडिया फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के गोरखपुर आगमन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने गोरखपुर स्टेशन पर स्वागत किया। उन्हें जुलूस के रूप में यूनियन कार्यालय में लाया गया। इस दौरान महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने अपने अनुभव को कर्मचारियों के बीच में रखते हुए कहा कि नए युवा कर्मचारियों एवं नई पीढ़ी को तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शाम 4 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बैठक में जोनल सेक्रेटरी एलएन पाठक, महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी, ओंकारनाथ सिंह, विनय श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अतुल सिंह, एनबीसिंह, दिलीप कुमार धर दुबे, प्रदीप कुमार धर दुबे, हरिश चन्द्र यादव, संजय कुमार पाण्डेय, संजय मालवीय, मुकेश कुमार मल्ल, प्रवीण चौधरी, मनोज सिंह, योगेश शर्मा, दीपक, आरके गर्ग, राम न...