युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका: अजीत रावत
सोनभद्र, जुलाई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण रविवार को नगर के अशोक नगर स्थित बूथ संख्या-448 पर सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लेकर विज्ञान, तकनीक, नवाचार, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने सेना के साहस और बलिदान को किया नमन कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.