मैनपुरी, जनवरी 12 -- नगर के कु. आरसी महिला महाविद्यालय में युवा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर छात्राओं की रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक विविधताओं से जीवंत नजर आया। युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. शेफाली यादव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य ने युवाओं को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डा. अनामिका सिंह ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.