जमुई, अगस्त 13 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्र और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. गिरधारी लाल मोदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ गौरी शंकर पासवान ने कहा कि युवा किसी राष्ट्र की ऊर्जा और उम्मीद होते हैं। वे राष्ट्र के कर्णधार, देश का भविष्य और परिवर्तन की धुरी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बहुआयामी भूमिका है। वे अणु बम और हाइड्रोजन बम का मिला-जुला रूप होते हैं। वहीं दूसरी ओर वे सत्यम- शिवम- सुंदरम के सच्चे स्वरूप होते हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस ने आयोजित की संगोष्ठी उनके एक हाथ में कृपाण है तो दूसरी हाथ में अमृत कलश भी है। यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवा ऊर्जा व शक्ति का उपयोग ...