युवा रालोद ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- गांव सालारपुर में सोमवार को युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव सालारपुर में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के बारे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान रालोद के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नीतिश चौधरी, पूर्व युवा जिला महामंत्री संचित प्रधान, सत्यम गुर्जर, अक्षय गुर्जर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रालोद छात्र सभा ने फूंका पुतला यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.