गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं को शॉर्टकट से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राजनीति 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक लंबी मैराथन है। युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना होगा। नवीन सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आज कई पार्टी पार्ट टाइम राजनीति करती हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कर्मठता से फुल टाइम राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि शॉर्टकट परेशानी का कारण बनता है। पूरी ताकत और धैर्य के साथ सही दिशा के साथ हमें आगे बढ़ना है। आज हम इस बात के साक्षी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को प्रेरणा और नेतृत्व दिया है। सभी को मिलकर विकसित भारत बनाना है। इससे पहले गुरुग्राम पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.