युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष ने घायल जिलाध्यक्ष और शोकाकुल डिप्टी मेयर से की मुलाकात
मुंगेर, जुलाई 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने शुक्रवार को मुंगेर का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। वे सबसे पहले सदर प्रखंड के बरदह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल युवा राजद जिला अध्यक्ष मो. आसिफ वसीम के आवास पर जाकर उनका कुशल-क्षेम जाना। प्रदेश अध्यक्ष ने आसिफ वसीम को कर्मठ नेता बताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद वे दिलावरपुर स्थित मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सह युवा नेता खालिद हुसैन के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने डिप्टी मेयर के पिता मो. शाहिद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, गजेंद्र कुमार हिमांशु सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.