युवा राजद ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। युवा राष्ट्रीय जनता दल (झारखंड प्रदेश) के तत्वावधान में शनिवार को 'मेधावी सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में सन्नी कुमार, अदिति सिंह, खुशबू कुमारी, नमन कुमार, सोम्या यादव, कंचन टोप्पो और अयानप्रित सहित कुल 23 मेधावी छात्र शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, महासचिव कमलेश यादव, प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.