बेगुसराय, जुलाई 29 -- बीहट, निज संवाददाता। युवा रंगकर्मी सह बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार राष् ट्रीय स्तर के शैक्षणिक कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक शिक्षकों को नाट्य विधा की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं। सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली तथा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयुक्त बैनर तले दरभंगा में हो रहे शिक्षा में नाट्यकला विषयक कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक के रूप में ऋषिकेश प्रतिभागी शिक्षकों को नाटक एवं रंगमंच के माध्यम से शिक्षण की नवीन विधियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। ऋषिकेश ने बताया कि इस तरह के कार्यशाला के जरिये सीसीआरटी तथा एससीईआरटी शिक्षकों को नाट्यकला के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें-...