अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को रामघाट रोड स्थित रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया। इसमें युवा वाहीनी के संगठन विस्तार की कड़ी में महानगर कमेटी और युवा मोर्चा महानगर कमेटी की घोषणा की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव गौड़, राष्ट्रीय महामंत्री रवि मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण सिसोदिया, मार्गदर्शक दिग्विजय सिंह, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, ब्रज क्षेत्र पश्चिम अध्यक्ष ईशु भारद्वाज, ब्रज क्षेत्र पश्चिम प्रभारी अजय गुप्ता, अलीगढ मंडल अध्यक्ष ललित वर्मा ने संबोधन किया। सभी ने एक ही बात पर जोर दिया कि हिंदू युव वाहिनी संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को आपस में जोड़ना, सनातन को आगे बढ़ना और राष्ट्र प्रथम की नीतियों पर ही आगे चलना है। महानगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता की कमेटी महामंत्री मुदित बंसल, राकेश कुमार, उपाध...