संभल, मार्च 21 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार करते हुए तहसील गुन्नौर क्षेत्र के युवा नेता ओमवीर सागर को युवा मोर्चा संभल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। गांव वहीपुर में भीम आर्मी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमवीर सागर का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान सुनील बाबू, मोहर सिंह, मुनेश, ऋषिपाल सिंह, ललित यादव, महेश पाल, विजय सागर, अनिल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...