बस्ती, अगस्त 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा ने रविवार शाम आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज से मशाल जुलूस निकाला। यह विरोध स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राजीव गांधी की ओर से कथित तौर पर वंदेमारतम को रोकने के विरोध में किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा किया प्रदर्शनप्रदर्शन का आरंभ रोडवेज से निकल रहे जुलूस को पहले पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धक्का मुक्की हुई, लेकिन हालत उस समय बिगड़ने का आसार बन गया, जब युवा मोर्चा कार्यकर्ता मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने सख्ती से रोका लेकिन दूसरी तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए और विरोध में नारेबाजी करने लगे। देखते-देखते हालात बिगड़ने लगा, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से इस पर नियंत्रण किया। यह भी पढ...