प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रगतिशील समाज पार्टी युवा मोर्चा की ओर से युवा मांगे रोजगार अभियान की शुरुआत सोमवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से की गई। यह अभियान 23 जनवरी तक चलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने बताया कि देश और प्रदेश का युवा योग्य होने के बाद भी बेरोजगार है। सरकार भर्तियां निकालने और उन्हें समय पर पूरा कराने में पूरी तरह से विफल रही है। आने वाले दिनों में सरकार रोजगार की ठोस नीति नहीं बनाई तो युवाओं का यह आंदोलन और तेज होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.