धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। चेन्नई के सत्यबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में बीबीएमकेयू की टीम हिस्सा लेगी। 10 से 14 मार्च तक होने वाले युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए विवि की टीम आठ मार्च को रवाना होगी। टीम में 20 छात्र-छात्राओं समेत 27 का चयन किया गया है। टीम 10 प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इनमें डांस में एक म्यूजिक में तीन, थिएटर में एक, फाइन आर्ट में चार व लिटरेरी का एक इवेंट शामिल हैं। विवि परिसर समेत अन्य जगहों पर चयनित छात्र-छात्राओं का अभ्यास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...