बदायूं, मार्च 25 -- आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन त्वरित भाषण, लोकगीत, लोकनृत्य एवं वादन प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में अनूप सिंह प्रथम, अलीशा बी, वैष्णवी मिश्रा एवं निखिल सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय और पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। डॉ. प्रेमचन्द के निर्देशन में हुई ढोलक वादन प्रतियोगिता में कोमल राठौड़ ने प्रथम, पारुल ने द्वितीय और सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम वादन में भी कोमल राठौड़ पहले स्थान पर रहीं, जबकि सोनल राठौर दूसरे और पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. राशेदा खातून द्वारा आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में कोमल राठौड़ प्रथम, विनीता द्वितीय और अलीशा बी तृतीय रहीं।वहीं, डॉ. बबीता यादव के नि...