वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव की विजेता बीएचयू की टीम को बुधवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सम्मानित किया। यह महोत्सव चेन्नई स्थित सत्यभामा विवि में आयोजित हुआ था, जिसमें देशभर के 155 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मुलाकात के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और उन विधाओं का भी प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने पुरस्कार जीते। प्रो. चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विवि का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह और पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग के प्रो. बाला लखेंद्र की भी प्रशंसा की। विजेता टीम में ईशान, सत्यम मिश्रा, पीयूष श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.