वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से मंगलवार को अस्सी घाट पर काव्यार्चन की 46वीं कड़ी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्वींस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामानंद दीक्षित ने की। चंदौली से आमंत्रित युवा रचनाकार कृष्णा मिश्रा ने काव्य पाठ किया। उन्होंने सुनाया 'साकी ने कहा जाम का ही नाम जिंदगी, प्रेमी ने कहा प्रेमिका का नाम जिंदगी, योगी से पूछिए तो कहेगा की साधना, भूखे ने कहा कि रोटियों का नाम जिंदगी...।' वरिष्ठ रचनाकार जया टंडन ने अपनी रचना के माध्यम से नारी के अंतर्मन में चलने वाली विविधताओं का वर्णन किया। हिंडालको से अवकाश प्राप्त वरिष्ठ रचनाकार बुद्धि देव तिवारी ने संचालक की दायित्व निभाते हुए प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया। युवा कवि लक्ष्मी नारायण ने अपनी कविताओं के माध्यम से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.