फरीदाबाद, जनवरी 27 -- पलवल। जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 'मेरा भारत-मेरा वोट' विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने युवाओं को मतदान का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई और जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। सही उम्मीदवार का चयन कर मतदान करने से देश और प्रदेश की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी ताकत है और उनकी भागीदारी से लोकतंत्र और मजबूत बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान प्रक्रिया समझने और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.