आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में मतदाता सूची को सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया है कि अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क कर मतदाता पहचान पत्र बनवाने के प्रति उन्हें जागरूक करें। संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भरवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष रूप से 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनकी पहचान कर पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.