पटना, जनवरी 25 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहली बार मतदान करने वाले सैकड़ों मतदाताओं को अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मतदाता शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि मतदान दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि लोगों को मतदान का महत्व बताया जाये, ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हों और सही उम्मीदवार को चुनें। कार्यक्रम में भाजपा के विधान पार्षद अनिल शर्मा, विधायक संजय गुप्ता, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.