युवा मंडल अभियान का हुआ समापन, 35 युवा मंडलों ने की सहभागिता
कन्नौज, जून 17 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ के सरदार पटेल इंटर काॅलेज कचाटीपुर में बुधवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान कलसान व विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत गठित 35 युवा मंडलों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संगठन निर्माण, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.