लखीमपुरखीरी, मई 16 -- मेरा युवा भारत लखीमपुर की ओर से नकहा में युवा मण्डल विकास अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मां दुर्गा युवा मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद नाग व अभिषेक कुमार मौर्य, अम्बरीश मौर्य व सदस्यों का योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ संगीता यादव रहीं। आचार्य जयशंकर गिरी, शिवराम वर्मा, पवन मौर्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी दी। माय भारत पोर्टल पर समय समय पर चलने वाली प्रतियोगिताओं, अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- संस्कारी युवा राष्ट्र की मूल पूंजी, इन्हें कुसंस्कार व कुविचारों से बचाना जरूरी है।: मनीष बसैगापुर युवा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष पवन मौ...