बुलंदशहर, फरवरी 26 -- अस्पताल रोड स्थित स्थित भृगू सदन में युवा ब्राह्मण समाज की ओर से बीएन राव की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बीएन राव के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। जिसके बाद संगठन के खुर्जा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बीएन राव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से संविधान का प्रारंभिक प्रारूप तैयार करने में अपनी विशेषज्ञता का परिचय दिया था। उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके अनुशासन और विद्वत्ता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, नवीन शर्मा, अजय, जीतन, प्रदीप, धर्मेंद्र कौशिक, सचिन, नवीन शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.