बुलंदशहर, फरवरी 24 -- जीटी रोड स्थित होटल हेवर्ड प्लाजा में सोमवार रात युवा ब्राह्मण समाज की आयोजित बैठक के दौरान संगठन के विस्तार कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक में आगामी होली मिलन समारोह को लेकर भी मंथन किया गया। साथ ही सभी ने अपने सुझाव दिए। साथ ही सर्वसम्मति से युवा ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति एकजुटता में निहित है। उन्होंने युवाओं से समाज हित में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता रमाकांत शर्मा और संचालन राजीव कुमार शर्मा ने किया। इसमें डा. ...