युवा बॉक्सर अभिषेक को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कटिहार, जुलाई 26 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मेडल लाओ नौकरी पाओ को लेकर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहर के पीएनटी चौक निवासी राष्ट्रीय स्तर के युवा बॉक्सर अभिषेक सिंह को सम्मानित किया l सीएम ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर पांच लाख का खेल छात्रवृति भी प्रदान किया l अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दो बार मेडल भी प्राप्त किया है l पीएनटी चौक निवासी अंजली देवी के पुत्र अभिषेक ने इस उपलब्धि से जिले का नाम रौशन किया है l उनके पिता संजय कुमार सिंह का निधन हो चुका है l अभिषेक बताते हैं कि उनके चाचा राजीव कुमार सिंह का उनकी सफ़लता में महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा l राजीव खुद भी अन्तर राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- राज्य खेल छात्रवृत्ति योजना में सुनीता कुमारी सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.