युवा बैंक बैलेंस नहीं, देश की सबसे बड़ी पूंजी : राज्यपाल
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में मंगलवार को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल संबोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का मंत्र दिया। स्वास्थ्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सकीं राज्यपाल ने कहा कि युवा ही देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां भी परिवार का बैंक बैलेंस हैं और उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि डिग्री आपकी पहचान नहीं, बल्कि आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पहचान है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एमएसयू दीक्षांत समारोह में बेटियों का परचम, 22,315 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 99 गोल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.