हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। भारतीय युवा कांग्रेस ने गांधी भवन सभागार में आयोजित होने वाले पद ग्रहण समारोह और भव्य युवा सम्मेलन के संदर्भ में जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने कहा कि आज के युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा संकट से जूझ रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सुशांत पाल ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, कंट्रोल रूम प्रभारी राजेंद्र वर्मा, ममता पाल, एनएसयूआई अध्यक्ष हसन अहमद, मेहताब अहमद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...