उरई, जून 15 -- कालपी, संवाददाता। एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में खेले गए फुटबॉल टूर्नामेंट में झांसी की टीम ने कालपी की टीम को लीग मैच में एक गोल के अंतर से जीत हासिल की।

मैच का उत्साह मैच के दौरान फुटबाल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह वर्धन किया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल ने कहा कि छोटे कस्बों तथा ग्रामीण अचलों में युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं आए बल्कि उसको निखारने की जरूरत है। नगर पालिका कालपी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए मैं पूरा सहयोग प्रदान करूंगा।

उत्साह वर्धन समाजसेवी आसिफ कुरैशी ने कहा कि विजेता तथा उपविजेता टीम झांसी कालपी के खिलाड़ियों को सील तथा प...