रामगढ़, मई 27 -- पतरातू। निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल में बुधवार को प्रतिभाशाली युवा भारतीय फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने पीवीयूएनएल की गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन ( जीईएम) बालिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की डिफेंडर दिव्यानी ने एएफसीयू - 17 युमेंस एशियन कप 2026 तथा एसएएफएफ यू - यूमेंस चैम्पियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाई है। अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कठिन संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता हासिल की।कार्यक्रम में उन्होंने जीईएम प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल एवं उपाध्यक्षा सोमा मुखर्जी ने उनका एवं उन...