मुंगेर, जुलाई 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को मुंगेर जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में कुल 7032 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 3973 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 3059 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा निर्धारित समय पर सभी केन्द्रों पर शुरू हुई और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर सभी क...