रामपुर, मार्च 22 -- सैनी,मौर्य,शाक्य,कुशवाहा सभा के तत्वाधान में रविवार को उत्सव पैलेस रामलीला ग्राउंड में होली मिलन एवं प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मथुरा वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी ने सम्राट अशोक की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। पूर्व समाज कल्याण अधिकारी वीके सैनी ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल के 9वें वर्ष में कलिंग पर विजय प्राप्त की। सैनी मोर्य, शाक्य,कुशवाहा सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सैनी ने कहा कि हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। लक्ष्मी ...