युवा पीढ़ी को बताए जल संचयन के उपाय
ललितपुर, अप्रैल 30 -- तालबेहट। अविरल गंगे फाउंडेशन के प्रकृति रक्षक जल संचयन को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे हैं। इस क्रम में जीजीआईसी स्कूल तालबेहट और सुदामा जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पानी की महत्ता और उसको संजोने के तरीके बताए गए। प्रकृति रक्षकों ने विद्यार्थियों को मानव जीवन में जल का महत्व बताया और इसे संरक्षित करने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि यह अभियान गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में निरंतर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान प्रकृति रक्षक विक्रांत सिंह गौर ने बच्चों को वर्षा जल संचयन के उपाय समझाए और बताया कि बरसात के पानी को संरक्षित कर भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने ली हर बूंद जल बचाने की शपथ साथ ही जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.