बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में फिल्म गोदान को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के साथ महिला मोर्चा की पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं के साथ देखी। वर्षा यादव ने कहा गोदान फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ संरक्षण की परंपराओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। भारतीय समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी रही है। फिल्म में इसी समन्वित दृष्टिकोण को संतुलित रूप से दर्शाया गया है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह फिल्म समाज में नैतिक मूल्यों, पशु संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली है। आज आवश्यकता है ऐसी सकारात्मक फिल्मों की, जो युवाओं को भारतीय परंपराओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.