विकासनगर, मई 5 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, जिसे बचाना बहुत जरूरी है। यह हम सब अभिभावकों और समाज के लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए हारूल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। स्थानीय लोक नृत्य के साथ गढ़वाल और कुमाऊ की संस्कृति भी प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं और संस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.