पटना, मार्च 1 -- पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई समर्थित शांतनु शेखर के अध्यक्ष और खुशी कुमारी के महासचिव चुने जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संघर्ष के साथ आज की युवा पीढ़ी खड़ी है। उन्होंने इसे राहुल गांधी और कांग्रेस की सामाजिक न्याय की लड़ाई की जीत बताई और कहा कि पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्पष्ट तौर पर निरंकुश सत्ता को संदेश दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने भी हर्ष जाहिर करते हुए इस चुनाव परिणाम के दूरगामी प्रभाव वाला बताया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारी मशीनरी के निरंकुशता को पटना विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने तोड़ने का काम किया है। विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश राठौड़, कपिलदेव प्र...