बिजनौर, अप्रैल 2 -- नांगल सोती। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शाश्वत धीमान को यूथ सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके वेस्ट मैनेजमेंट एवं खुले में फेंक मुक्त अभियान के प्रभावशाली संचालन के लिए प्रदान किया गया। नई दिल्ली के यूनेस्को हाउस में 30 मार्च को आयोजित नेट ग्रीन फाउंडेशन हाई इम्पैक्ट सस्टेनेबिलिटी डायलॉग 2026 के दौरान सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश के कई गणमान्य अतिथि मोजूद रहे। शाश्वत धीमान को यह सम्मान सामूहिक रूप से सुरभि गुप्ता निदेशक नेट ग्रीन फाउंडेशन, डॉ. बेन्नो बोयर प्रमुख, प्राकृतिक विज्ञान यूनेस्को इंडिया व सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री उद्योग खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.