चंदौली, जून 4 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से बुधवार को पटवा समाज का युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में लखनऊ सचिवालय में मुलाकात किया। इस दौरान उन्हें बुके और पटवा समाज की ओर से निर्मित अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पटवा समाज युवा सेवा समिति का संरक्षक नामित किया है। इस मौके पर राष्ट्रबीर महाराजा सुहेलदेव की जंयती समारोह में चित्तौड़ मैदान में पटवा समाज की भागीदारी सुनिश्चित कराने का घोषणा किया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव ने सनातन धर्म और राष्ट्रहित के लिये अपने जान को न्यौछावर कर दिया। यह भी पढ़ें- पदाधिकारियों का पटका पहनाकर किया सम्मान आज पूरे...