युवा नौकरी नौकरी देने वाले बनेंः राजेश
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, हिटी। लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र भारत की आर्थिक प्रगति का प्रमुख आधार है। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना की दिशा में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा केवल नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। वह शनिवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर चांदपुर में एमएसएमई एवं लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं एमएसएमई अधिकारियों ने उद्यमियों से नवाचार, गुणवत्ता तथा प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने का आह्वान किया। एमएसएमई निदेशक एलवीएस यादव ने उद्यमियों एवं युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, कौशल विकास, डिजिटल तकनीक, वित्तीय सहायता तथा उद्यमिता के नए अवसरों की जानकारी दी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.